इस संबंध में अपना अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बता दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान अन्नामलाई ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब पार्टी में नहीं रहना चाहते। अन्नामलाई ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कहा है कि अब वह अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होना चाहते हैं।
अन्नामलाई लंबे समय से तमिलनाडु में बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। अब वो नई पार्टी बनाने का मन बना चुके हैं। जल्द ही वो अपनी नई पार्टी को लेकर ऐलान कर सकती है। वहीं बीजेपी उन्होंने किसी तरह मनाने की कोशिश में जुटी हुई है। पार्टी नेतृत्व को अब भी उम्मीद है कि वे अन्नामलाई को रुकने के लिए मना लेंगे, लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपना मन बना लिया है।










Users Today : 36
Users This Year : 23647
Total Users : 36240
Views Today : 90
Total views : 71193