सहारनपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद सहारनपुर में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिरिक्त श्रमिक लगाकर शारदीय नवरात्रि तक परियोजना को पूर्ण करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में आई बाढ़ से हुई जनहानि एवं धनहानि की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित दुकानदारों के आर्थिक नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित आपदाओं के संबंध में लोगों को समय रहते अलर्ट किया जाए तथा नुकसान की जानकारी तत्काल शासन को उपलब्ध कराई जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्य समयबद्ध तरीके से संचालित किए जा सकें










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240