वाराणसी
वाराणसी के लोहता क्षेत्र स्थित सरहरी ग्राम पंचायत के मनोरथपुर हरिजन बस्ती में वर्षों से अधूरी पड़ी सीवर और सड़क निर्माण अब ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलभराव और कीचड़ फैल जाता है, जिससे लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान राजेंद्र पटेल केवल अपने खास लोगों के क्षेत्र में ही विकास कार्य करा रहे हैं, जबकि हरिजन बस्ती के लोग बदहाल सड़क और अधूरी नाली की समस्या झेलने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि 1 साल से सीवर और सड़क का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं कराया गया।

स्थानीय निवासी पुनीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की भोर में हल्की बारिश होते ही पूरी गली में पानी भर गया और सड़क फिसलन भरी हो गई। उन्होंने कहा कि सुबह गांव वालों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और वह खुद भी फिसलकर गिरने से बाल-बाल बच गए। लोगों के अनुसार, जब भी ग्राम प्रधान राजेंद्र पटेल से इस संबंध में बात की जाती है तो वह हमेशा एक ही जवाब देते हैं कि आगे से पैसा नहीं आ रहा है।
इस मौके पर पुनीत कुमार, रामनाथ, संजय, बच्चे लाल, हर्ष, बिल्ला, समीर, आदर्श, गोलू, बैजू, घूरे, साजन, रंगा लोग मौजूद रहे।
गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर सड़क और सीवर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259