पत्रकार ने थानाध्यक्ष जलालपुर पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम नहोरा निवासी पत्रकार प्रदीप कुमार चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर थाना जलालपुर में उनके साथ कथित दुर्व्यवहार किए जाने तथा पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार गांव में एक पेड़ गिरने के बाद उत्पन्न विवाद की सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी थी। उनका आरोप है। कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया, जहां उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है। कि उन्हें अपमानित किया गया तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पत्रकार प्रदीप कुमार चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है। कि यदि शिकायतों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आम नागरिकों और पत्रकारों का विश्वास प्रभावित हो सकता है।

उधर, मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा है। कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। लोगों का कहना है। कि कानून के शासन में प्रत्येक पक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार है। और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अब सबकी निगाहें पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर टिकी हुई हैं। कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच किस प्रकार की जाती है। और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र व दिए गए बयानों में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि करते अथवा जांच का निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है। प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —