चन्दौली
कोतवाली चन्दौली पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नवीन मण्डी के सामने फ्लाई ओवर के पास से सघन चेकिंग के दौरान दो कारें आती दिखाई दीं, जिन्हें रोककर हाईवे के किनारे खड़ा कराया गया ।
वाहनों की तलाशी ली गई, तो हुंडई कार (UP65DY6249) की डिग्गी से 20 बंडल गांजा तथा डिजायर कार (CG04MK 3105) की डिग्गी से 27 बंडल गांजा बरामद हुआ ।
वजन करने पर दोनों वाहनों से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ । इसके अतिरिक्त गिरफ्तार 03 अभियुक्तों के पास से 05 मोबाइल फोन और 01 काला पिड्डू बैग बरामद हुआ ।
उक्त बरामदगी के आधार पर तीनों अभियुक्तों को दिनांक 30.05.2026 को पुलिस हिरासत में लेकर थाना चन्दौली पर मु0अ0सं0 0266/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 82
Total views : 71185