चन्दौली डीडीयू नगर/
मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गल्ला मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई, कांग्रेस जनों ने अहिल्याबाई होल्कर जी के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की,
तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास प्रसिद्ध सुबेदार मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी थी, उन्होंने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया, वह शिव जी की अनन्य भक्त थी, उनके प्रमुख योगदानों में से एक बारह ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ मंदिर का भी जिर्णोद्धार कराया
गोष्ठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शाहिद तौसीफ ने कहा अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भी भारत भर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान में मंदिर और घाट बनवाया, कुओं और बावडिंयो का निर्माण भी कराया उन्होंने मार्ग भी बनवाये, अहिल्याबाई होल्कर ने कई मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर प्रयासों के लिए पानी का प्याऊ भी लगवाया, उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता के हितों के लिए समर्पित कर दिया
कार्यक्रम में दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, राकेश सिंह, विजय गुप्ता, असद इकबाल, संजय जायसवाल, इम्तियाज अहमद, हेलेन पैट्रिक, मुन्नी सिंह, साबिर राईन, किशोरी लाल शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, तारिक अब्बास, मुकीम खान, नेसार शाह, दिलीप पाल, कन्हैया मोदनवाल, रमेश पांडेय, दीपक चौधरी, अश्विनी चौरसिया, फूलचंद मौर्य, प्रदीप मौर्या, छोटू शेख, अजय माली, डब्लू आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने किया, संचालन महासचिव इम्तियाज अहमद ने किया










Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 82
Total views : 71185