नाले की सफाई के बाद सड़क पर छोड़ी दिया गया है कचरा आने जाने वाले लोगों को दिक्कते हो रही है लोग परेशान सफाई व्यवस्था नई हैं ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंन्दौली बबुरी

कस्बा पोखरे के समीप मुख्य मार्ग पर नाले की सफाई के बाद निकाली गई गंदगी को सड़क पर ही छोड़ दिए जाने से मुहल्ले के लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गाद और कचरे से बाजार में जाने वाले लोगों को दिक्कते हो रही है दुर्गंध का माहौल बना हुआ है, वहीं लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

बताया जाता है कि गंदे नाले की सफाई न होने की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई थी। शिकायत के निस्तारण के लिए जेसीबी मशीन लगाकर नाले की सफाई कराई गई। सफाई अभियान के दौरान नाले से बड़ी मात्रा में गाद और कचरा निकाला गया, लेकिन उसे उठवाने के बजाय मुख्य मार्ग पर ही बीच मे छोड़ दिया गया। जिससे उठ रही दुर्गत से लोग परेशान हैं तथा मजबूरी में उसी गंदगी पर से आवागमन कर रहे हैं।

मुहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क पर पड़ी गंदगी के कारण बदबू फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। वहीं राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

कस्बा निवासी सोनू केसरी ने बताया कि नाले की सफाई कराना सराहनीय कदम है, लेकिन निकाली गई गंदगी को सड़क पर छोड़ देना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दुर्गंध के कारण मुहल्ले के लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।

मुहल्ले के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर पड़ी गाद और कचरे को तत्काल हटवाया जाए, ताकि दुर्गंध और आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। साथ ही भविष्य में सफाई कार्य के बाद निकाले गए कचरे के समुचित निस्तारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —