नई दिल्ली।
विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल बुलोस के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचीं।भारत के निजी दौरे पर आए टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस ने मंदिर परिसर देखा और यहां की भव्यता,संस्कृति और आध्यात्मिक माहौल की सराहना की।
करीबी दोस्तों के साथ पहुंची टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस ने अक्षरधाम मंदिर में काफी समय बिताया।इस दौरान टिफनी ट्रंप ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा कि यह यात्रा बेहद शानदार रही।यहां की खूबसूरती अद्भुत है,इस शानदार अनुभव के लिए धन्यवाद।
मंदिर दर्शन के बाद टिफनी ट्रंप ने इंटरनेट मीडिया पर भी अपने अनुभव साझा किए।टिफनी ने अक्षरधाम मंदिर की तारीफ करते हुए इसे अविश्वसनीय बताया और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान जताया।
बता दें कि अक्षरधाम मंदिर विश्व के मुख्य सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं।










Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 84
Total views : 71187