मिर्जामुराद। सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मंडल के गौर गांव (बरमपर) स्थित बूथ संख्या 244 के शक्ति केंद्र संयोजक राजनाथ दुबे के मकान पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का रेडियो पर सामूहिक श्रवण किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों का उल्लेख करते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उन्हें जन-जागरण एवं राष्ट्रहित के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।मन की बात कार्यक्रम में भाजपा के डॉ. आजाद सिंह गौतम,भाजपा नेत्री शालिनी यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, अभिषेक त्रिपाठी,
भाजपा नेत्री नील कमल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजातालाब सुजीत पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष निहाला मिश्रा, सुरेन्द्र बिन्द, वीरेन्द्र पटेल, रामधनी बिन्द, उपेन्द्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन गुप्ता, धीरज सिह राजपूत, चिरंजीव, निहाल सेठ, रौनक, प्रवीण विश्वकर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 82
Total views : 71185