वाराणसी।
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना तिराहे स्थित बड़ी मस्जिद में गुरुवार सुबह बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर अतुल कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
पुलिस द्वारा मस्जिद परिसर और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरी नमाज सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266