चन्दौली सकलडीहा,
सात मई से 21 मई तक स्वगणना के बाद शुक्रवार से डोर टू डोर जनगणना कार्य शुरू है। गुरूवार को तहसील के सभी बीआरसी सहित तहसील मुख्यालय पर प्रगणक और सुपरवाईजरों को गणना नियुक्ती पत्र के साथ किट का वितरण किया गया। इस दौरान गणना कार्मिकों को घर घर जाने के लिये आईडी कार्ड भी जारी हुआ है।
केन्द्र सरकार की ओर से स्वगणना के बाद 22 मई से 20जून तक डोर टू डोर मकानों की गणना करना है। इसको लेकर तहसील के कुल तीनों ब्लॉक के 1104 प्रगणक और 184 सुपरवाइजरों को बीआरसी धरहरा,चहनिया और धानापुर के साथ तहसील मुख्यालय पर कीट,गणना आईडी कार्ड,गणना नियुक्त पत्र सहित टोपी और पेन कापी वितरण किया गया।
इस बाबत तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि तहसील के सभी बीआरसी सहित तहसील मुख्यालय से प्रगणक और सुपरवाईजरों को कीट का वितरण कर दिया गया है। शुक्रवार से डोर टू डोर मकानों की गणना सहित अन्य प्रपत्र भरे जायेंगे।









Users Today : 206
Users This Year : 15567
Total Users : 28160
Views Today : 307
Total views : 55908