मीरजापुर, 20 मई 2026
एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एएनटीएफ यूनिट लखनऊ ने मिर्जापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली कोडीन सीरप की तस्करी करने वाले सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1307.4 लीटर कोडीन युक्त ONEREX 100ML COUGH SYRUP की 13074 बोतल बरामद हुई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये है।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ उ0प्र0 लखनऊ के नेतृत्व में एएनटीएफ यूनिट लखनऊ ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार तस्कर का नाम अजय कुमार यादव उर्फ अजीत पुत्र स्व0 गोपाल यादव, निवासी ए 24/3 कोयला बाजार थाना आदमपुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष है।
तस्कर को दिनांक 19.05.2026 को लोहंदी रोड ककरहवा, रामआसरे का मकान, थाना कोतवाली कटरा जनपद मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी का विवरण:
1. 109 कार्टून में कोडीन युक्त सिरप ONEREX 100ML COUGH SYRUP की कुल 13074 बोतल कुल 1307.4 लीटर अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये
2. 01 चार पहिया वाहन
3. 01 मोटर साइकिल
4. 01 एप्पल आईफोन
5. 450 रुपये नकद
इस संबंध में थाना कोतवाली कटरा जनपद मिर्जापुर पर मु0अ0सं0 147/2026 धारा 8/21/25 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार यादव ने बताया कि वह और उसके अन्य सहयोगी काफी समय से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। वह गाड़ी मंगाकर उसमें अवैध नशीली कोडीन सीरप लोड करके डिलीवरी देने वाला था। इससे पहले भी कई बार अवैध नशीली सीरप की डिलीवरी कर चुका है। डिलीवरी से अच्छे पैसे मिल जाते थे जिससे वह अपने शौक पूरे करता था व परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करता था। एएनटीएफ फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए इस अपराध में संलिप्त अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम:
एएनटीएफ यूनिट लखनऊ के प्रभारी उ0नि0 सूरज सिंह, मु0आ0 दिनेश सिंह, मु0आ0 मो0 खालिद खाँ, मु0आ0 संगम पटेल, का0 राजन कुमार तथा एएनटीएफ थाना बाराबंकी के हे0का0 दीपक कुमार शामिल रहे।
सहयोगार्थ टीम में औषधि निरीक्षक संतोष पटेल जनपद मिर्जापुर रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909