वाराणसी में ब्रह्माघाट और बूंदी परकोटा घाट पर नाव संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

माँ गंगा नाविक सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों और नाविकों ने डीसीपी काशी को ज्ञापन सौंपकर दबंगों पर घाट खाली कराने और नाव हटाने का आरोप लगाया है।

नाविकों का कहना है कि उनके परिवार कई वर्षों से गंगा में नाव संचालन कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं और उनके पास नगर निगम का लाइसेंस भी मौजूद है। इसके बावजूद कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया निषाद ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और नाविक परिवारों की सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन से घाटों पर शांतिपूर्ण तरीके से नाव संचालन सुनिश्चित कराने की अपील की गई है।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई