चन्दौली सकलडीहा,
आसमान से उगल रही आग को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। बुधवार को सीएमओ डा.वाईके राय के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा.संजय सिंह सकलडीहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी पर हीट वे वार्ड में भर्ती मरीजों से जानकारी लिया। हर हाल में हीट वे से परेशान लोगों का तत्काल इलाज करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को आवश्यक सावधानी बरतने को बताया।
बीते एक सप्ताह से आसमानी तापमानी बढने से हर लोग परेशान है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष तैयारी किया गया है। प्रत्येक सीएचसी पर अलग से हीट वे वार्ड बनाया गया है। इसके साथ आवश्यक अलर्ट जारी किया गया है। डिप्टी सीएमओ डा.संजय सिंह ने सकलडीहा सीएचसी सहित अन्य उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर साफ सफाई, वार्ड,ओटी,दवा और उपस्थिती रजिस्टर के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने सभी एडीशनल उपकेन्द्र और आयुष स्वास्थ्य केन्द्र पर सीएचसी सहित डाक्टरों को मौजूद रहने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही मरीजों को जरूरत पर बुलाये जाने को बताया। टेली मेडिसीन के माध्यम से दवा आदि के परामर्श लेने की जानकारी दी गयी। कहा कि गर्मी को देखते हुए सूती कपड़े ढीला ढाला पहने,पानी पीकर और लेकर चलने की सलाह दिया। मुंह पूरा ढंककर रखने को बताया।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा.वीके प्रसाद,वरिष्ठ चिकित्सक डा.संजय यादव,डा.उग्रसेन,राजकिशोर वर्मा,क्षितिज सिंह,शिवेन्द्र सिंह,पूनम देवी,जुगनू,रामजी आदि मौजूद रहे।










Users Today : 6
Users This Year : 23702
Total Users : 36295
Views Today : 8
Total views : 71274