जौनपुर
जौनपुर की सामाजिक और राजनीतिक फिजाओं में उस समय उत्साह, आत्मीयता और जनसमर्थन का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने महिला प्रकोष्ठ की तेजतर्रार जिलाध्यक्ष ममता सिंह के सुपुत्र नन्हें मुन्ने,धैर्य देव सिंह उर्फ “टुकटुक सिंह” के 7वें जन्मदिन समारोह में पहुंचकर अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा की एंट्री होते ही माहौल तालियों, नारों और उत्साह से गूंज उठा। उपस्थित लोगों में उनसे मिलने, फोटो खिंचवाने और आशीर्वाद लेने की होड़ सी लग गई। पूरा कार्यक्रम किसी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन और सामाजिक एकता के भव्य आयोजन जैसा नजर आया।
राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने नन्हें मुन्ने धैर्य देव सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। यदि उन्हें अच्छे संस्कार, शिक्षा और सही मार्गदर्शन मिले, तो वही आने वाले समय में समाज और राष्ट्र को नई दिशा देंगे।
उनके इस भावुक और प्रेरणादायक संदेश ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। लोगों ने कहा कि सुरेश कुमार शर्मा केवल एक नेता नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले ऐसे जनसेवक हैं। जिनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि जिस आत्मीयता, सादगी और अपनत्व के साथ राष्ट्रीय सचिव लोगों से मिलते हैं। वही उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता है। यही कारण है। कि आज युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
जन्मदिन समारोह के दौरान पूरे वातावरण में खुशियों, शुभकामनाओं और संगठनात्मक एकता की झलक साफ दिखाई दी। राजनीतिक गलियारों में भी इस आयोजन की जोरदार चर्चा रही। लोगों का कहना है। कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लगातार जनसमर्थन और संगठनात्मक मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जिससे अन्य राजनीतिक दलों में बेचैनी बढ़ती दिखाई दे रही है।
इस भव्य एवं यादगार अवसर पर प्रदेश सचिव रेनू शर्मा, जिलाध्यक्ष ममता सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, इन्द्रू सिंह, अनिल कुमार सिंह, श्रीनाथ सिंह,मोनी मिश्रा, राजेश मिश्रा, अनिता मौर्या, कार्तिक पांडे,शानू सिंह,अभि सिंह,एस मिश्रा, शौर्य सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जन्मदिन का यह समारोह अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे सामाजिक सौहार्द, संगठनात्मक मजबूती और जननेताओं के जनता से आत्मीय जुड़ाव का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।











Users Today : 107
Users This Year : 17420
Total Users : 30013
Views Today : 212
Total views : 59492