सकलडीहा में जाम की समस्या और भारी वाहनों की रोक के लिये एसपी को पत्रक देते हुए व्यापारी नेता

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा, सकलडीहा में भारी वाहनों पर रोक लगाये जाने सहित जाम की समस्या को लेकर मंगलवार को सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को पत्रक सौपा। व्यापारियों ने जनमानस की रक्षा के लिये पुलिस बूथ और ब्रेकर बनाये जाने की मांग किया। एसपी ने व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने का आश्वासन दिया।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण आये दिन दुर्घटना होती है। बीते दिनों एक महिला की सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर दर्दनाक मौत होगया था। आये दिन जाम की समस्या से लोग परेशान रहते है। व्यापारियों ने जबतक हाइवे रोड का निर्माण पूरा नही हो जाता है, तबतक भारी वाहनों पर रोक लगाये जाने के साथ सकलडीहा अलीनगर तिराहे और सघन तिराहा और ब्लॉक तिराहा पर ब्रेकर बनाये जाने की मांग किया है।

पुलिस अधीक्षक ने जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने और शीघ्र ही पुलिस बूथ बनाये जाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस को व्यापारियों को जाम की समस्या से निजात दिलाये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,रत्नेश गुप्ता,दिलीप सैनी,वारिश अली रौशन,अमित चौरसिया,अनिल सेठ,सुनील गुप्ता,सोहन,प्रियंका,ओमप्रकाश गुप्ता, जीयूत गुप्ता सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई