पुलिस आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन में चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त, सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0258/2026 धारा 331(4), 305(a), 317(2) बीएनएस थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी का अनावरण करते हुए 05 नफर अभियुक्तगण
1. आनन्द कुमार पुत्र स्व0 दीनानाथ निवासी हरपुर भैरोनाथ थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी
2. रितेश पटेल पुत्र भाइलाल पटेल निवासी वीरभानपुर ऊदार थाना राजातालाब कमि0 वाराणसी
3. श्लोक कुमार पुत्र शिवालाल पटेल निवासी हरपुर भैरोनाथ थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी
4. अजय कुमार बिन्द पुत्र नखड़ू बिन्द निवासी हरपुर भैरोनाथ थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी
5. विक्की गुप्ता पुत्र रामजी गुप्ता निवासी कचनार थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी को
दिनांक 19.05.2026 को समय करीब 05.10 बजे सेंट मैरी स्कूल के पास सोना तालाब से घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 18.05.2026 को वादी मुकदमा ने थाना सारनाथ पर, अज्ञात चोर द्वारा सोना तालाब स्थित स्टोर से ड्रम जिसमें 500 मीटर ABC केबल वायर लिपटा था जिसे चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अमरजीत कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-
1. आनन्द कुमार पुत्र स्व0 दीनानाथ निवासी हरपुर भैरोनाथ थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 25 वर्ष।
2. रितेश पटेल पुत्र भाइलाल पटेल निवासी वीरभानपुर ऊदार थाना राजातालाब कमि0 वाराणसी उम्र 22 वर्ष।
3. श्लोक कुमार पुत्र शिवालाल पटेल निवासी हरपुर भैरोनाथ थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 26 वर्ष।
4. अजय कुमार बिन्द पुत्र नखड़ू बिन्द निवासी हरपुर भैरोनाथ थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 19 वर्ष।
5. विक्की गुप्ता पुत्र रामजी गुप्ता निवासी कचनार थाना राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष।
पूछताछ का विवरण –
अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताये कि हम अपने साथियों के साथ मिलकर सोनातालाब स्थित सेन्ट मैरी स्कूल के पास से एबीसी केबल का बण्डल चोरी कर लिये थे जिसे वाहन में लादकर विक्की गुप्ता को बेच दिये थे जिससे मिले पैसो को अपने जरूरत में खर्च कर रहे थे, जिसमें से जो शेष बचा था पुलिस द्वारा बरामद की गयी है।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
सेंट मैरी स्कूल सोना तालाब से, दिनांक 19.05.2026 को समय करीब 05.10 बजे।
बरामदगी का विवरण-
14500/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0258/2026 धारा 331(4), 305(a), 317(2) बीएनएस थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 अमरजीत कुमार, उ0नि0 अनुज कुमार, उ0नि0 मुकेश पाल, उ0नि0 रामअजोर, हे0का0 लल्लन यादव, का0 सुरेश शुक्ला, रि0का0 आशुतोष तिवारी, रि0का0 रमन कुमार व रि0का0 संजय चौधरी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909