राजातालाब।
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा राजगढ़ विकासखंड मुख्यालय मिर्जापुर में मंगलवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ राजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम का कोऑर्डिनेशन डॉक्टर नीरज सिंह प्रधान वैज्ञानिक के सहयोग से संपन्न हुआ। डॉ आत्मानंद त्रिपाठी वरिष्ठ वैज्ञानिक जैव उर्वरकों के प्रयोग की विधि को बताते हुए सूक्ष्मजीव रोग एवं कीटनाशी किसानों के प्रयोग का प्रदर्शन भी किया ।
प्रदर्शन के समय डॉक्टर रामेश्वर सिंह मुख्य तकनीकी अधिकारी ने सीताराम जी के क्षेत्र में हमारे संस्थान द्वारा उत्पादित विभिन्न जैव उर्वरकके सब्जी फसलों में उपयोग का प्रदर्शन भी किया। सब्जी फसलों में लौकी कुम्हड़ा वोडा खरबूज चिकनी टोरी में किस प्रकार से प्रयोग किया जाए के बारे में बताया एवं करके दिखाया सूक्ष्मजीव रसायनों का प्रयोग करने से किसने की खेती में लागत भी कम होती है
एवं फसलों के उत्पाद की गुणवत्ता भी बढ़ती है और जैविक उत्पादन को भी बढ़ावा मिलता है संस्थान द्वारा उत्पादित सूक्ष्मजीव फॉर्मूलेशन किसानों को वितरित किया गया एवं किसानों को संस्थान से जुड़े रहने का निवेदन किया गया। जिससे किसान अधिक से अधिक लाभान्वित हो इस कार्यक्रम में 32 किसानों ने भाग लिया जिसमें 24 महिलाएं एवं 8 पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम में सहायक कृषि विकास अधिकारी संतोष कुमार एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रभारी डॉक्टर श्री राम सिंह एवं उनके सहयोगियों ने भाग लिया।










Users Today : 81
Users This Year : 23692
Total Users : 36285
Views Today : 156
Total views : 71259