मीरजापुर।
आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान, लेबर डिपार्टमेंट एवं एएचटीयू की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर व्यापक रेड/निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत पप्पू ढाबा चुनार दुर्गा जी मोड, महाकाल सर्विस सेंटर सद्दूपुर, निर्मल स्वीट हाउस अदलपुर निर्मल बेकर्स एंड चाट भंडार अदलपुर तथा विभिन्न ट्रांसपोर्ट प्रतिष्ठानों, मोबाइल संबंधित दुकानों, कालीन कारखानो पर सघन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान 5 नाबालिग बच्चे कार्य करते हुए पाए गए, जिन्हें तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराया गया। टीम द्वारा बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा भविष्य में बाल श्रम पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों में श्रम नियमों की अनदेखी भी सामने आई, जिस पर संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है। संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मुक्त कराए गए बच्चों की काउंसलिंग, शिक्षा से जोड़ने एवं पुनर्वास की प्रक्रिया हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।
संयुक्त टीम ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रम कराया जाता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को दें, जिससे बच्चों के अधिकारों की रक्षा की जा सके और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जा सके।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909