मीरजापुर 18 मई 2026-
देश हित में माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान तथा माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, की अध्यक्षता में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारियों, सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों, बुलियन व्यापारियों एवं स्थानीय स्वर्ण-रजत व्यवसायियों द्वारा सहभागिता की गयी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, विदेशी मुद्रा भण्डार पर बढ़ रहे दबाव को कम करना तथा सोने के आयात में संतुलन स्थापित करना था। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया कि भारत विश्व के सबसे बडे स्वर्ण आयातक देशों में शामिल है
तथा प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा सोने के आयात पर व्यय होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध एवं वैश्विक अस्थिरता के कारण डॉलर की मांग एवं आयात लागत में वृद्धि होने से देश के विदेशी मुद्रा भण्डार पर अतिरिक्त दबाव उत्पन्न हो रहा है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित व्यापारियों को बताया कि वर्तमान समय में सोने की कीमतों में निरन्तर वृद्धि देखी जा रही है। बीते वर्षों की तुलना में स्वर्ण दरों में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुयी है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में यदि बुलियन (सोने-चांदी की ईंट/बिस्कुट) की अनावश्यक खरीद-बिक्री को सीमित किया जाये तो आयात में कमी लाकर विदेशी मुद्रा की बचत की जा सकती है तथा देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की जा सकती है।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सर्राफा व्यापारियों का आह्वाहन किया कि वे पुराने गहनों के बदले नये गहनों की बिक्री को प्रोत्साहित करें एवं इसके लिये ग्राहकों को विशेष आफर दे सकतें है। इस प्रकार के आफर के निर्माण के लिये व्यापारी गुण-दोष के आधार पर स्वयं निर्णय ले सकते हैं तथा इनके प्रचार प्रसार पर बल दिया।
बैठक में उपस्थित सर्राफा व्यापारियों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन की अपील का समर्थन करते हुये राष्ट्रहित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि मीरजापुर जनपद में अधिकांश व्यापार सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-बिक्री पर आधारित है, जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी पुरानी ज्वेलरी के बदले नई ज्वेलरी खरीदते हैं। व्यापारियों ने स्पष्ट किसा कि स्थानीय स्तर पर बुलियन के बडे पैमाने पर क्रय-विक्रय का व्यापार नहीं किया जाता है।
व्यापारियों द्वारा यह भी कहा गया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों एवं युद्धजनित आर्थिक प्रभावों को देखते हुये वे देशहित को सर्वोपरि मानते हुये सरकार एवं प्रशासन द्वारा जारी अपीलों का पालन करेंगें तथा आम जनमानस को भी अनावश्यक बुलियन निवेश से बचने हेतु जागरूक करेंगें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया है कि प्रशासन द्वारा व्यापारिक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक प्रशासनिक सहयोग को प्राथमिकता दी जायेगी। साथ ही यह भी अपेक्षा की गयी कि सभी व्यापारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुये आर्थिक स्थिरता बनाये रखने में सक्रिय योगदान देंगें।
बैठक के समापन पर शासन की मंशा, वर्तमान अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों तथा राष्ट्रहित के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। अंत में उपस्थित सभी व्यापारियों द्वारा यह संकल्प व्यक्त किया गया कि अन्तरराष्ट्रीय परिस्थितियों के सामान्य होने तक माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की अपील के अनुरूप कार्य करतं हुये राष्ट्रहित में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने समस्त व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में दिनांक 21 मई 2026 तक स्वजनगणा का कार्य चल रहा है सभी लोग स्वयं का स्वजनगणा मोबाइल एप पर करते हुए अपने परिजनों ओ आस पास के लोगों को भी करते हुए जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करे। उन्होंने यह भी कहा कि भीषण गर्मी/लू को देखते हुए सभी व्यवसायी अपने दुकान के सामने आम जनता के पेयजल हेतु आज आर ओ मशीन अवश्य रखे
बैठक में ए०डी०एम० (वि०/रा०) अजय कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त जी०एस०टी० दिनेश कुमार दूबे, एस०पी० सिटी नितेश सिंह, अन्जेश बरनवाल व सत्यप्रकाश, उपायुक्त जी०एस०टी०, अजीत कुमार सिंह, एस०डी०एम०, उपस्थित रहे एवं प्रकाश चौरसिया, अध्यक्ष, सर्राफा व्यापार मण्डल मीरजापुर और शिव मुन्द्रा, मंत्री, सर्राफा व्यापार मण्डल मीरजापुर के नेतृत्व में जनपद के सर्राफा व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909