मुजफ्फरनगर।
यूपी से बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल में चर्चित हत्याकांड मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरनगर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ राय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी राजकुमार को CBI टीम ने मुजफ्फरनगर से दबोच लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से बलिया का रहने वाला है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी की मुलाकात राज सिंह नामक शख्स से बलिया जेल में हुई थी, जिसके बाद इस पूरे मामले में यूपी कनेक्शन सामने आया है।
CBI अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276