गांधी मेमोरियल स्कूल, करौंदी सुंदरपुर में मेधावी छात्रों के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना एक बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा । शनिवार को इस गरिमामय अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों (शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक) के लिए सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई !
छात्रों की मेहनत और लगनशील प्रतिभाशाली छात्रों को मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र सौंपना एक गौरवशाली पल था। इन होनहार बच्चों का कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन में स्पष्ट दिखाई देता है, जो उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन के दौरान शिक्षा के वास्तविक अर्थ और महत्व पर प्रकाश डाला ।
शिक्षा न केवल एक अच्छा कॅरियर बनाती है, बल्कि अच्छे संस्कार, सही दृष्टिकोण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति भी प्रदान करती है। छात्रों की इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और उनके माता-पिता के मार्गदर्शन को जाता है।
शिक्षकों द्वारा छात्रों को तराशने का प्रयास और अभिभावकों का निरंतर सहयोग ही इन मेधावी छात्रों को एक मजबूत नींव प्रदान करता है। युवा पीढ़ी के लिए संदेश देकर मैंने छात्रों को अपने भाषण में यह सीख दी कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और कभी न हार मानने की जिद ही जीवन में सबसे बड़े मील के पत्थर साबित होते हैं।
गांधी मेमोरियल स्कूल विद्यालय प्रबंधन से जुड़ी प्रधानाध्यापक अनीता कश्यप, प्रबंधक अभिजीत सिंह एवं विद्यालय का प्रबंधन संभाल रहीं अंजलि उपाध्याय और शिक्षकों को इस तरह के भव्य व प्रेरणादायक आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और छात्रों को उनके आने वाले स्वर्णिम भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266