वाराणसी में प्यार, फिर पाप! नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में सारनाथ पुलिस ने दबोचा आरोपी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

कमिश्नरेट वाराणसी की थाना सारनाथ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नामजद वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी वरुणा जोन के निर्देशन, एडीसीपी वरुणा जोन के पर्यवेक्षण और एसीपी के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम ने आरोपी आशू राजभर (20 वर्ष) को रविवार 17 मई 2026 को दोपहर करीब 2:50 बजे सथवा चौराहा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशू राजभर पुत्र राकेश राजभर, निवासी ग्राम सथवा चौराहा, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के पिता ने 25 अप्रैल 2025 को थाना सारनाथ में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने 16 मई 2026 को किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 87/137(2), 64(2)m तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी

उपनिरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह

हेड कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह

सारनाथ पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई