चन्दौली इलिया
मुजफ्फरपुर पंचायत भवन में नियुक्त किए गए पंचायत सहायक और सचिव नहीं बैठते। जिसके चलते भवन पर अक्सर ताला लटका रहता है और काम कराने वाले ग्रामीण चक्कर लगाकर लौट जाते हैं। गांव के लोगों को बगैर किसी भाग दौड़ के गांव में ही एक छत के नीचे जरूरी सुविधाएं मिल सके,पंचायत सहायकों की नियुक्ति की, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण पंचायत भवन में काम सही ढंग से संचालित नहीं हो पा रहा है।
मुजफ्फरपुर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनवाए गए। पंचायत में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी को भी पंचायत भवन में बैठने के लिए कहा गया। कंप्यूटर कुर्सी इमेज अलमारी इनवर्टर आदि उपकरणों की खरीद की गई। लेकिन अनेक स्थानों पर कंप्यूटर सहित अन्य सामान जहां निजी स्थान पर रखे गए हैं।
वहीं पंचायत सहायक गायब रहकर प्रति महीने मानदेय ले रहे हैं। एक-एक ग्राम पंचायत अधिकारी के जिम्मे में कई गांव का कार्य है तो वह कहीं ने जाकर ब्लॉक पर ही रहकर कामकाज निपटाते हैं।










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266