जौनपुर
जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एक्शन मोड में नजर आए। तहसील सदर स्थित कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे और जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें।
डीएम के इस सख्त लेकिन जनहितकारी निर्देश से प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग में उत्साह और जिम्मेदारी का माहौल देखने को मिला। वहीं आम जनता के बीच यह संदेश गया कि अब फरियादियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनकी शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई होगी।
समाधान दिवस में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।
डीएम के इस सकारात्मक और अनुशासित कदम की जनपद भर में सराहना हो रही है। पुलिस विभाग एवं प्रशासनिक अमले में भी नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है। कि यदि इसी तरह अधिकारी समयबद्ध और संवेदनशील होकर कार्य करते रहे तो आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और प्रशासन पर विश्वास और मजबूत होगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276