₹25 हजार का इनामिया एक अवैध असलहा तस्करी गैंग का सरगना पुलिस मुठभेड़ घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद पिस्टल.32 बोर, 02 अदद कट्टा (.315 बोर व .303 बोर) मय जिंदा व खोखा कारतूस बरामद —

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी तथा अवैध मादक पदार्थों/असलहों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिए गये हैं ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर-मुनेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष कछवां के रूप कार्यरत् सहायक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षणाधीन-कनिष्क आर.जामकर के नेतृत्व में थाना कछवां पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है ।
दिनांकः16.05.2026 को थाना कछवां पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-76/2026 धारा-109 बीएनएस व धारा-3,25,27 आयुध अधिनियम तथा मु0अ0सं0-89/2026 धारा-3,25 आयुध अधिनियम के अभियोग में वांछित अभियुक्तगण एक मोटरसाइकिल से भटौली के रास्ते भदोही की तरफ जा रहे है जो अपने पास अवैध असलहा रखें है ।
उक्त सूचना पर थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा केवटावीर के पास घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग जा रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो पुलिस से स्वयं को घिरता देखकर मोटरसाइकिल सवार गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे परन्तु थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी सीमित फायरिंग की गयी, जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी है तथा दूसरा भागने में सफल रहा ।
पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त देवश्वर शुक्ला पुत्र कृपाशंकर निवासी जयवंत सिंह का पुरा थाना पड़री जनपद मीरजापुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सहित अन्य कुल 01 अदद पिस्टल.32 बोर, 02 अदद कट्टा .315 बोर व .303 बोर तथा 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-93/2026 धारा 109 बीएनएस व 3/7/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
मौके से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है ।

रिपोर्ट – भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।