चन्दौली सकलडीहा,
सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से विकास खंड की ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय शिविर का आयोजन आगामी 6 जून से शुरू किया जायेगा। शुक्रवार को इस अभियान के लिए 40 गांवों को चिह्नित किया गया है। जहां 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का एक्सरे किया जाएगा। इसका उद्देश्य संबंधित रोग का पता लगाकर तत्काल उपचार सुनिश्चित करना है।
इस अभियान के तहत, एसटीएस डॉ. अशोक कुमार और सीटीएलएस संजय कुमार गांवों में प्रचार-प्रसार और जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय रूप से जुटे हैं। वे लोगों को टीबी के लक्षणों और जांच के महत्व के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, बुखार, कमजोरी, भूख न लगना, वजन कम होना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें तुरंत नजदीकी आयुष्मान मंदिर या सीएचसी पर जाकर जांच करानी चाहिए। टीम के सदस्यों ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
आगामी 6 जून से चिह्नित गांवों में एक्सरे मशीन लगाकर लोगों की जांच शुरू की जाएगी। ताकि रोग की पहचान कर समय पर इलाज प्रदान किया जा सके।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280