वाराणसी न्यूज :-
वाराणसी एवं अन्य जिलो में विगत कई वर्षों से अवैध रूप से सामान्य कटेगरी के नायक, ओझा, थारू द्वारा अ.ज.जा. गरीब आदिवासी समाज के हक अधिकार के उपर सामान्य कटेगरी के लोगो द्वारा अ.ज.जा. प्रमाण-पत्र बनवाकर के सरकारी पदों, सरकारी सुविधाओं एवं उच्च पदो पर कब्जा किये हुए है।
सामान्य कटेगरी के लोग सामान्यतः रूप से अर्थिक रूप से मजबुत, पुंजीपति एवं कास्तकार होते है। जो जिला महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संतकबीर नगर, मऊ आदि जिलों में निवासरत है। आदिवासी गोंड की उपजाति नायक, ओझा केवल सोनभद्र के पहाड़ी क्षेत्रों में पायें जाते है। जो गोंड के पुजारी, बैगा जड़ी-बुटी एवं तंत्र- मंत्र के ज्ञाता होते है। इनके रोटी-बेटी एवं संस्कृति सामान्य कटेगरी के लोगों से भिन्न होते है।
हमारी मांग मुख्य रूप से है।
गोंड जाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी किया जाए। एवं भारत के राजपत्र संविधान आदेश संशोधन अधिनियम- 2002 एवं उत्तर प्रदेश शासनादेश सं.-129/2021/3206/26-03-2021 दि. 03-11-2021 मा. प्रमुख सचिव के. रविन्द्र नायक, प्रमुख सचिव उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-
3 लखनऊ के पत्र का कड़ाई से अनुपालन कराया जाय। इस शासनादेश का उलंघन करने वाले राजस्व अधिकारी / कर्मचारी के विरूद्ध तत्काल नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाय।
2- जिला महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संतकबीर नगर, मऊ आदि जिलों में निवास रत सामान्य कटेगरी के (नायक, ओझा एवं थारू) द्वारा अवैध रूप से जारी अ.ज.जा. प्रमाण पत्र बनवाकर के सरकारी सर्विस सेवाओं एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लिया जा रहा है।
उनकी जाति प्रमाण- पत्र एवं उनके रिती -रिवाज संस्कृति तथा रोटी- बेटी सामाजिक सम्बंधो की जाँच किया जाए।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 27
Total views : 71293