वाराणसी सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए वाराणसी पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीपी काशी जोन अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में लक्सा थाना क्षेत्र के गिरजाघर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एसीपी खुद मोर्चे पर डटे रहे और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा कसा।
गुरुवार थाना प्रभारी राजू कुमार और पुलिस बल के साथ मिलकर एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, तीन सवारी बैठाने वालों और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ चालान की सख्त कार्रवाई की।
उन्होंने न केवल कार्रवाई की, बल्कि चालकों को रोककर यातायात नियमों का महत्व भी समझाया। एसीपी ने दोपहिया वाहनों पर नंबर प्लेट की अनिवार्यता पर जोर देते हुए हेलमेट पहनने की भावुक अपील की।
अभियान में महिला सब-इंस्पेक्टर सुनीता राय और अन्य पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309