चन्दौली डीडीयू नगर
गुरुवार को कैंपलगाया गया नगर पालिका कार्यालय परिसर में गुरुवार को “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर घरेलू सोलर सिस्टम, सरकारी सब्सिडी और फाइनेंस सुविधा से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
कैंप में मौजूद प्रतिनिधियों ने बताया कि यह योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी आधारित योजना है, जिसके माध्यम से आम उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाकर बिजली बिल में भारी राहत पा सकते हैं। कैंप में “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर निःशुल्क पंजीकरण किया गया।

कैंप का संचालन “हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड” द्वारा किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि 2 किलोवाट क्षमता वाले ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम पर वर्तमान में 90 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया कि पहले जहां उपभोक्ता को लगभग 35 हजार रुपये स्वयं जमा करने पड़ते थे, वहीं अब कंपनी उस राशि को भी वहन कर रही है, जिससे आम लोगों को कम लागत में सोलर सुविधा उपलब्ध हो सके।
प्रतिनिधियों के अनुसार, सोलर सिस्टम के अंतर्गत सोलर पैनल, इनवर्टर, एसीडीबी/डीसीडीबी बॉक्स, वायरिंग, अर्थिंग तथा लाइटनिंग अरेस्टर जैसी सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है और उसका इंस्टॉलेशन भी किया जाएगा।
कैंप में 2 किलोवाट से लेकर 5 किलोवाट तक के प्लांट की जानकारी दी गई। बताया गया कि 3 किलोवाट प्लांट पर 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है। साथ ही सभी सरकारी बैंकों के माध्यम से लगभग 5.75 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर फाइनेंस सुविधा उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई।
मुगलसराय शाखा के ब्रांच मैनेजर आशुतोष पांडेय ने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि सोलर ऊर्जा भविष्य की आवश्यकता है और इससे बिजली खर्च में काफी कमी लाई जा सकती है। कैंप के दौरान लोगों में योजना को लेकर उत्साह देखा गया और कई लोगों ने मौके पर ही पंजीकरण कराया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 20
Users This Year : 13855
Total Users : 26448
Views Today : 100
Total views : 52672