किशोरी से दुष्कर्म करने, धमकी देने आदि के मामले में वांछित अभियुक्त थाना चोलापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबीर की सूचना पर मु0अ0सं0 179/2026 धारा 64(2)एम, 65(1), 352, 351(3) बीएनएस व धारा 5जे (8), 16 पाक्सो एक्ट थाना चोलापुर वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त राकेश पुत्र छोटे लाल निवासी गोपपुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 14.05.2026 को समय करीब 11.00 बजे मोहांव पेट्रोल के पास गोसाईपुर थाना चोलापुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 10.05.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना चोलापुर पर, विपक्षी द्वारा वादिनी नाबालिक पुत्री उम्र 14 वर्ष को डरा धमका कर दुष्कर्म करने, फोन पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना चोलापुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक चोलापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है।।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

राकेश पुत्र छोटे लाल निवासी- गोपपुर थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।

गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-

दिनाक 14.05.2026 समय करीब 11.00 बजे, मोहाव पेट्रोल के पास गोसाईपुर थाना चोलापुर वाराणसी से।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 179/2026 धारा 64 (2) एम, 65 (1), 352, 351 (3) बीएनएस व धारा 5जे (6), 1/6 पाक्सो एक्ट थाना बोलापुर वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी।

2. उ0नि0 अवनीश कुमार मिश्रा थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी।

3. का० आदित्य कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 मो० शकील अहमद थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —