गेटवे के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आने पर मनाया जश्न

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत

सीबीएसई द्वारा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम आते ही गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, बागपत के परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेघावी छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य कर अपनी सफलता का जश्न मनाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने इस अवसर पर विद्यालय के टॉपर्स एवं अन्य मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया।

साइंस स्ट्रीम में कक्षा 12 की छात्रा काव्य चौहान ने 96 प्वाइंट 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका शर्मा ने 94 प्रतिशत, मेघा चौहान ने 93 प्वाइंट 6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं कॉमर्स में वंशक ने 96 प्वाइंट 4 प्रतिशत, अलास्का ने 96 प्रतिशत व छवि ने 93 प्वाइंट 2 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। ह्यूमैनिटीज में गुंजन ने 95 प्वाइंट 6 प्रतिशत, वाइटली ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि आज का दिन गेटवे इंटरनेशनल स्कूल परिवार के लिए गौरव का दिन है। हमारे बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है। मैं सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और पूरी शिक्षक टीम को बधाई देता हूँ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, सवेरा जैन, मनोरमा, नेहा नैन व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

रिपोर्ट –  विवेक जैन

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई