चन्दौली शहाबगंज
अपराध नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से शहाबगंज थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संकरी गलियों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, आम नागरिकों और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा जमीनी स्तर की सूचनाएं जुटाईं। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की और बाजारों में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटवाकर लोगों को राहत दिलाई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला, वहीं अपराधियों में भी भय बना रहा।
इस दौरान थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह के साथ चंद्रकांत एसआई, संतोष एसआई, पुष्पेंद्र सिंह यादव, महिला कांस्टेबल गोल्डी, कांस्टेबल अंकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276