वनवासी बंधुओं एवं माताओं को केसरिया गमछा पहनाकर किया गया सम्मान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली शहाबगंज

क्षेत्र के सेमरा बगीचे में शनिवार को मातृभूमि सेवा ट्रस्ट द्वारा महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा एवं महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात पूज्य गुरुदेव पंडित मंगला पाठक जी ने राष्ट्रभक्ति एवं मातृभक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा वनवासी कोल, भील एवं मुसहर समाज के लोगों तथा माताओं को केसरिया गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वनवासी समाज आज भी वीरता, संघर्ष एवं संस्कृति की परंपरा को जीवित रखे हुए है। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक शनिवार की भांति जनसेवा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन सुभाष विश्वकर्मा ने किया, जबकि आभार ज्ञापन कवि बंधु पाल बंधु ने व्यक्त किया।

इस दौरान चन्द्रभान राव, कन्हैया लाल गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा ‘राजू’ ने महाराणा प्रताप के जीवन एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यानंद रस्तोगी, दिलीप गुप्ता, पिंटू मौर्य, संतोष कुमार, राधेश्याम यादव, मोछू भैया, प्रताप सिंह निराला, विजयकांत चौरसिया, तरुण सिंह, विशेश्वर राम, जमालुद्दीन, लोकगायक चंदन यादव, रिंकू यादव एवं नरेंद्र भूषण तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —