चंदौली किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने बेन रजवाहा अंतर्गत आदर्श नहर निर्माण के कार्य को बटौवा फाल पर बंद करा दिया। तत्पश्चात भुड़कुड़ा मझूईं ग्राम अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया।
जहां किसानों ने बताया कि धान की खेती का सीजन आने वाला है नहर में किसानों ने एक फीट के कुलावे लगाये थे। जिसे सिंचाई विभाग उखड़वा कर छः इंच के कुलावे लगा रहा है। जंगल पुर फाल के पूरब तरफ सिर्फ दो कुलावे छः इंच के लगा दिए गए हैं। किसान विकास मंच के वक्ता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि लगभग दो सौ एकड़ खेत की सिंचाई यहां से होनी है। ढाई किलोमीटर दूर तक पानी ले जाना होता है।
इससे जंगल पुर,भुड़कुड़ा, मझूईं की सिंचाई की जाती है। कम से कम दो की जगह चार कुलावे नहीं लगेंगे तो धान गेहूं नहीं होगा। किसान विकास मंच के नेता ओमप्रकाश सिंह ने बटौवा फाल पर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर काम रोकवा दिया और कहा कि यहां पर छः इंच का एक कुलावा के बजाय एक और कुलावा लगाया जाय तभी काम चालू करने देंगे।
संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान में संशोधन किया गया है। सिंचाई विभाग आज की आधुनिक खेती में पानी की जरूरत को देखते हुए सिंचाई नक्शे में कुलावो के लिए संशोधन करे। पुराने जमाने का नक्शा लागू होगा तो धान गेहूं के खेतों को समय पर पानी नहीं मिलेगा।
किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए।
किसान विकास मंच जिंदाबाद,हम अपना अधिकार मांगते ,नहीं किसी से भीख मांगते। इस कार्यक्रम में राम अवध सिंह, बंसलोचन सिंह, कृष्णा नंद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश मौर्य, रमेश गुप्ता, राहुल कुमार सिंह, कुलदीप वर्मा, संजय गुप्ता,श्री निवास, जीतेंद्र मौर्य, श्याम लाल मौर्य ,डा फूलचंद,रवि भास्कर, चंद्रभान,दया राम,कमला मौर्य, शमशेर बहादुर,लकड़ू पांडेय, मिथिलेश, महेंद्र सिंह,राम अशीष मौर्य,हर्ष मौर्य,डा सत्य प्रकाश सिंह, अनिल कुमार सिंह,राम अवध मौर्य,अजय कुमार,अजीत सिंह, इंद्रदेव मोर्य, सुदर्शन मौर्य इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिनोद सिंह ने किया और संचालन कृष्णा नंद सिंह ने किया।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909