वाराणसी।
चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर नेवादा स्थित गणेश धाम कॉलोनी में गोल्डन होम इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा एक आधुनिक एवं सुविधायुक्त आवासीय परियोजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत आकर्षक डुप्लेक्स एवं फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जिनमें आधुनिक निर्माण तकनीक और बेहतर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों और घर खरीदने के इच्छुक ग्राहकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
गोल्डन होम इंफ्रास्ट्रक्चर के ओनर राम लवलीन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा प्रोजेक्ट आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग सुरक्षित, मजबूत और सुविधाजनक घर की तलाश करते हैं, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस आवासीय परियोजना को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां तैयार किए जा रहे सभी फ्लैट और डुप्लेक्स पूरी तरह फुल-फ्लेज्ड होंगे तथा ग्राहकों को रहने के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
राम लवलीन सिंह ने बताया कि परियोजना में बनने वाले डुप्लेक्स ढाई मंजिला होंगे। प्रत्येक डुप्लेक्स लगभग 900 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है, जबकि पूरे ढाई मंजिल को मिलाकर इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 2300 स्क्वायर फीट होगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित और टिकाऊ आवास मिल सके।
उन्होंने बताया कि पूरा निर्माण भूकंप रोधी तकनीक के आधार पर किया जा रहा है। वाराणसी जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में सुरक्षित निर्माण बेहद आवश्यक है, इसलिए भवन निर्माण में मजबूत सामग्री और आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इसी कारण निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
परियोजना की विशेषताओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी फ्लैटों में आकर्षक फॉल सीलिंग की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही प्रत्येक यूनिट में पानी की टंकी, आधुनिक टाइल्स और सुंदर इंटीरियर डिजाइन की सुविधा भी दी जाएगी। पूरे फ्लैट को आधुनिक तरीके से वेल डेकोरेट कर तैयार किया जा रहा है ताकि ग्राहकों को एक बेहतर और लग्जरी अनुभव मिल सके।
उन्होंने बताया कि मुख्य दरवाजे में सागवान की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा सभी चौखट भी सागवान की लकड़ी के होंगे, जिससे घर की मजबूती और सुंदरता दोनों बढ़ेगी। वहीं खिड़कियों में यूपीवीसी सामग्री का उपयोग किया जाएगा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोहे की मजबूत ग्रिल भी लगाई जाएगी। इससे घर सुरक्षित होने के साथ-साथ आधुनिक लुक भी प्रदान करेगा।
पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है। राम लवलीन सिंह ने बताया कि प्रत्येक आवास के लिए 17 बाय 11 फीट की पार्किंग सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त कॉलोनी के बाहर 30 फुट चौड़ी सड़क बनाई गई है, जिससे आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निवासी आवश्यकता पड़ने पर सड़क किनारे भी अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्किंग का अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पार्किंग की सुविधा फ्लैट की कीमत में ही सम्मिलित रहेगी। परियोजना में फ्लैट 6000 रुपए स्क्वायर फीट एवं डुप्लेक्स की विक्रय दर 8500 रुपए प्रति स्क्वायर फीट निर्धारित की गई है। उनका कहना है कि वाराणसी में तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट बाजार को देखते हुए यह कीमत ग्राहकों के लिए काफी उचित और लाभकारी साबित होगी।
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक फाइनेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से आसान वित्तीय सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें घर खरीदने में अधिक सुविधा मिल सके। इसके अलावा यदि कोई ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार तीन किस्तों में भुगतान करना चाहता है, तो कंपनी की ओर से ऐसी व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।
राम लवलीन सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मकान बेचना नहीं, बल्कि लोगों को एक सुरक्षित, सुंदर और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह परियोजना वाराणसी के प्रमुख आवासीय प्रोजेक्ट्स में शामिल होगी और लोगों को आधुनिक जीवनशैली का बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909