बरेली में ट्रेनी दरोगा निकला रिश्वतखोर इज्जतनगर की बैरियर टू चौकी पर 10 हजार लेते एंटी करप्शन ने दबोचा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बरेली

बरेली में थाना इज्जतनगर क्षेत्र की बैरियर टू पुलिस चौकी पर तैनात ट्रेनी दरोगा विमल चौहान को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। टीम दरोगा को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा मृत आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था।सूत्रों के मुताबिक एंटी करप्शन टीम को दरोगा द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और बैरियर टू चौकी पर ही दरोगा विमल चौहान को 10 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

टीम ने मौके पर ही रकम बरामद कर दरोगा को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान चौकी और थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पुलिसकर्मी भी पूरे घटनाक्रम को लेकर सकते में नजर आए। एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा से पूछताछ कर रही है।उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि ट्रेनी दरोगा विमल चौहान की नियुक्ति मृत आश्रित कोटे से हुई थी। रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। एंटी करप्शन टीम अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी दरोगा पहले भी इस तरह वसूली करता था या नहीं। फिलहाल टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई