वाराणसी।
मानसून में जलजमाव की समस्या से शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए नगर निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पांडेपुर पुलिस चौकी से पंचकोशी स्थित सारंग तालाब तक चल रहे नाला सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई कार्य की जमीनी हकीकत परखी। कई स्थानों पर नालों से निकाली गई सिल्ट और कूड़ा सड़क किनारे पड़ा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नालों से निकाले गए कचरे और सिल्ट को हर हाल में 24 घंटे के भीतर हटाया जाए।
नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि सफाई कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कर्मचारियों व एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। नगर निगम का दावा है कि मानसून से पहले शहर के प्रमुख नालों की सफाई पूरी कर जलभराव की समस्या को काफी हद तक कम किया जाएगा।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909