मथुरा।
वृंदावन में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने, उसका पीछा करने, विरोध करने पर बीच सड़क पर कार से खींचने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने ओमेक्स में प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नगर की एक काॅलोनी में रहने वाले युवक ने थाना वृंदावन में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनकी बहन ओमेक्स स्थित प्रापर्टी की खरीद फरोख्त कार्य वाली कंपनी में काम करती है।
उन्हें मांट निवासी कृष्णा ठाकुर पिछले तीन महीनों से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया, जब उसकी असलियत सामने आई और युवती ने दूरी बना ली। इस पर वह बहन के ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकियां देने लगा। 29 अप्रैल की दोपहर को जब उनकी बहन फर्म की मालकिन के साथ उनकी सफेद रंग की कार से घर लौट रही थी तभी रुक्मिणी विहार गेट के पास कृष्णा ने गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया।
आरोपी ने न केवल अभद्र गालियां दीं बल्कि भारी वस्तु से हमला कर कार का अगला शीशा तोड़ दिया। उसने युवती का हाथ पकड़कर उसे जबरन कार से बाहर खींचने की कोशिश की और सरेआम जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर दी गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ सदर पीतम सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत पर युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।











Users Today : 75
Users This Year : 17388
Total Users : 29981
Views Today : 168
Total views : 59448