वाराणसी
द्वारा आयोजित “पीसीयू संवर्धित एफपीओओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं काशी भ्रमण” के द्वितीय दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए एफपीओ प्रतिनिधियों एवं कृषकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित जायसवाल (उपनिदेशक कृषि)वाराणसी , ने कृषकों एवं एफपीओ प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए
कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं किसानों की आय वृद्धि हेतु संचालित पहल की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, समूह आधारित खेती एवं एफपीओ मॉडल को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संजय कुमार (छेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम) ने एफपीओ मेंबर्स से सारे दस्तावेज पूर्ण करके अपनी रैंकिंग सुधारने कि अपील की संरक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा किसानों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं किसानों को प्रसंस्करण के माध्यम से आय में वृद्धि के बारे में बताया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एफपीओ प्रबंधन, विपणन व्यवस्था, मूल्य संवर्धन, जैविक खेती, कोल्ड स्टोरेज, डिजिटल तकनीक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम के समापन सत्र में संगठन के अध्यक्ष अमित सिंह द्वारा सभी संगठनों को आगे ले जाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का आयोजन संगठन परिसर, टिकरी, वाराणसी में किया गया था, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एफपीओ प्रतिनिधि सहभागिता किया।










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240