पशु मुक्ति मार्च 2026” की गूंज: अहिंसा और जागरूकता का संदेश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैदुपूर

“पशु मुक्ति मार्च 2026” को लेकर चकिया मे जागरूकता अभियान चलाया गया तथा नगर और आसपास के क्षेत्रों में बांटे जा रहे पोस्टर और पंपलेट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुओं के प्रति हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाना है।

पोस्टर में साफ तौर पर डेयरी और मांस उद्योग की सच्चाई को दर्शाया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे दूध उत्पादन के नाम पर पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है—बार-बार गर्भधारण, बच्चों को अलग करना और दूध कम होने पर उन्हें कसाईखाने भेज देना जैसी बातें लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं।

वहीं, मांस उद्योग को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। पोस्टर में दर्शाया गया है कि जानवरों को छोटे, गंदे और तंग स्थानों में कैद रखा जाता है और उन्हें प्राकृतिक जीवन जीने का अवसर नहीं मिलता। अंत में स्वाद के लिए उनकी जान लेना क्या सही है—यह सवाल सीधे समाज के सामने रखा गया है।

अभियान के तहत लोगों से शाकाहारी भोजन अपनाने तथा जीवनशैली अपनाने की अपील की जा रही है। इसमें दाल, अनाज, फल-सब्जियों और प्लांट मिल्क जैसे विकल्पों को अपनाने पर जोर दिया गया है। साथ ही “अहिंसा अपनाएं, पशुओं को बचाएं” का संदेश प्रमुखता से दिया गया है।

स्थानीय लोगों में इस अभियान को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे जागरूकता की दिशा में सराहनीय कदम बता रहे हैं, वही इस कार्यक्रम मे मुंक प्राणियों की रक्षा के लिए सराहनीय पहल मानी जा रही है

हालांकि, इतना जरूर है कि “पशु मुक्ति मार्च 2026” ने चंदौली में एक नई बहस को जन्म दे दिया है—क्या हम बिना हिंसा के जीवन जी सकते हैं?

अब देखना होगा कि यह अभियान समाज में कितना बदलाव ला पाता है और लोगों की सोच को किस हद तक प्रभावित करता है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —