वाराणसी थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक बड़ा अभियान चलाते हुए क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की और सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटवाया। पुलिस बल और सभी चौकी प्रभारियों की टीम ने अख्ता, पहड़िया रोड, काली माता मंदिर, दर्जीआना मस्जिद, बड़ी मस्जिद, पांडेयपुर चौराहा, मकबूल आलम रोड, आजमगढ़ रोड और पुलिस लाइन रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर यह कार्रवाई की।
पेट्रोलिंग के दौरान, पुलिस ने सड़कों पर अनाधिकृत रूप से लगाए गए अतिक्रमणों को तुरंत हटवाया, जिससे यातायात और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता सुगम हो सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी साफ-सुथरी व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी। यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया गया है।










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266