गोरखपुर
ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गविष्टि यात्रा का शुभारंभ करेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। साथ ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को गौ माता को पशु की श्रेणी से हटाकर राष्ट्र माता का दर्ज दिलाने के लिए जागरूक करेंगे।
ज्योतिषपीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को दोपहर एक बजे सहजनवा स्थित अपने पैतृक गांव पिनकी जाएंगे। वहां लोगों से मिलेंगे, इसके बाद गोरखपुर शहर में प्रवेश करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जगद्गुरु शंकराचार्य इसके एक घंटे बाद अपने पैतृक गांव से प्रस्थान कर तारामंडल स्थित सहारा स्टेट्स में प्रवास पर जाएंगे।
इस दौरान बघागाड़ा पर उनके शिष्य उनका भव्य स्वागत करेंगे। सहारा स्टेट्स में प्रवास करने के बाद अगले दिन रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे सहारा स्टेट्स स्थित भारत माता मंदिर पर पूजन-अर्चन व आशीर्वचन का कार्यक्रम होगा।
ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गविष्टि यात्रा का शुभारंभ करेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। साथ ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को गौ माता को पशु की श्रेणी से हटाकर राष्ट्र माता का दर्ज दिलाने के लिए जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन गौ सेवा दल की ओर से रविवार तीन मई को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर पर होगा। यह यात्रा 81 दिनों तक चलेगी, जिसमें वह प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर गौ माता को ‘पशु’ की श्रेणी से हटाकर राज्य माता और राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के मंडल संयोजक एडवोकेट मनीष पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उनका कहना था कि भारत माता मंदिर पर सबसे पहले 2500 साल पुरानी शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन किया जाएगा। इसके बाद जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिया जाएगा।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं को गौ माता की रक्षा करने के लिए व राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही यह अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। मनीष पांडेय का कहना था कि इस दौरान जगद्गुरु के साथ 150 साधु व सन्यासी भी रहेंगे। आगामी 22 जुलाई को दोबारा जिले में आगमन होगा।
इसके बाद 24 जुलाई को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Users Today : 6
Users This Year : 23702
Total Users : 36295
Views Today : 8
Total views : 71274