कमालपुर
सैयदराजा विधानसभा के इमिलिया (बरडीहा) में शनिवार को सड़क शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पूजन कर सड़क का शिलान्यास किया। इसमें आदर्श गांव बरडीहा से कपसियां संपर्क मार्ग को पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा 65 लाख लागत से सड़क का नव निर्माण होगा।इससे आम जनमानस,ग्रामीणों व राहगीरों को काफी सहूलियत हो जाएगी
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज प्रदेश व देश में विकास को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा रहा है।गांवों के विकास से ही देश की तरक्की हो सकती हैं।गांवों में विकास को मूर्त रुप देने के लिए सरकार कार्य कर रही है।गांव में मूलभूत सुविधाओं को देने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है।सड़कों को गांवों से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

ताकि विकास को अमलीजामा पहनाने का काम किया जा सके।गांवों में बिजली,पानी व सड़क सहित महत्वाकांक्षी योजनाओं को लाया जा रहा है।सरकार की ओर से पात्रों को योजनाओं का लाभ देने का काम किया जा रहा है।ताकि गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ दिलवाया जा सके।
इस मौके पर डा. हरेंद्र राय,मृत्युंजय सिंह (दीपू) (जिo.पंo. सदस्य, प्रतिनिधी), भगवती तिवारी (जिo.पंo. सदस्य प्रतिनिधि),इंद्रजीत बिंद मंडल अध्यक्ष,विपिन राय मंडल अध्यक्ष, पप्पू राजभर,शिव पूजन राम प्रधान,विनीत राय, राकेश राय, त्रिलोकी यादव पूर्व प्रधान आदि रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश राय व संचालन जयप्रकाश उपाध्याय ने किया।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276