पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा थाना सिगरा एवं भेलूपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानों पर तैनात नवआगंतुक रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके आवास, भोजन, शुद्ध पेयजल तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
प्रत्येक नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को अनुभवी कर्मचारियों के साथ जोड़ते हुए बीट का शत-प्रतिशत आवंटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें क्षेत्रीय कार्य का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो तथा कार्य निष्पादन में दक्षता विकसित हो सके।
प्रत्येक नव नियुक्त आरक्षियों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष (टेक-सैवी) बनाने हेतु नियमित प्रशिक्षण, प्रायोगिक अभ्यास, डिजिटल उपकरणों का उपयोग तथा वरिष्ठों के मार्गदर्शन से कार्यकुशलता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जाए।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किय गया कि नव नियुक्त आरक्षियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी क्षमताओं का विकास किया जाए तथा अनुशासन, दक्षता, समर्पण एवं तकनीकी ज्ञान को सुदृढ़ करते हुए उन्हें विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण एसेट के रूप में तैयार किया जाए।
नए आरक्षियों को ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप एवं RTC (Reducing Traffic Congestion) प्रणाली का प्रभावी प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि तकनीक आधारित सतर्कता के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को अधिक सशक्त बनाया जा सके।
प्रत्येक नए आरक्षी को सीसीटीएनएस प्रणाली, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण तथा डीवीआर संचालन की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष और आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप सक्षम बनाया जाए।
ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली की समुचित जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे डिजिटल साक्ष्यों के संग्रह, संरक्षण व प्रस्तुतिकरण तथा समन के ऑनलाइन निर्गत एवं तामिला कार्य को शीघ्र, सटीक एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कर सकें।
नए आरक्षियों को प्रारंभिक चरण में कार्यालयी कार्य से दूर रखते हुए उन्हें वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ फील्ड ड्यूटी पर लगाया जाए ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने SID Creation की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रत्येक मुकदमे में शत प्रतिशत यूनिक SID बनाने हेतु निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने विवेचना रजिस्टर की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कोई भी विवेचना 60 दिवस से अधिक लंबित न रहे तथा सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए ।
दिनांक 02.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा थाना सिगरा एवं भेलूपुर का निरीक्षण करते हुए नवआगंतुक रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनके आवास, भोजन, शुद्ध पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने प्रत्येक नव नियुक्त आरक्षी को अनुभवी कर्मचारियों के साथ जोड़कर बीट का शत-प्रतिशत आवंटन सुनिश्चित करने पर बल दिया,
जिससे उन्हें क्षेत्रीय कार्य का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। साथ ही आरक्षियों को आधुनिक तकनीकों में दक्ष (टेक-सैवी) बनाने हेतु नियमित प्रशिक्षण, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा प्रायोगिक अभ्यास पर विशेष जोर दिया गया, ताकि उन्हें विभाग का एक महत्वपूर्ण एसेट बनाया जा सके।
सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी एवं डीवीआर संचालन, ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली, ऑपरेशन चक्रव्यूह, यक्ष ऐप तथा आरटीसी प्रणाली की समुचित जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए। नव आरक्षियों को प्रारंभिक चरण में कार्यालयी कार्य से दूर रखते हुए फील्ड ड्यूटी में दक्ष बनाने पर बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसआईडी निर्माण की प्रगति एवं विवेचना रजिस्टर की समीक्षा करते हुए प्रत्येक मुकदमे में शत-प्रतिशत यूनिक एसआईडी तथा 60 दिवस के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर सहित संबंधित सहायक पुलिस, थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।









Users Today : 0
Users This Year : 13171
Total Users : 25764
Views Today :
Total views : 51082