पुलिस पशु तस्करों की मुठभेड़ एक तस्कर घायल दूसरा फरार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली   उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आठ गोवंशों को तस्करी से बचाया है, वहीं जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल हुआ है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, इलिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप (UP64BT 4656) से अवैध रूप से आठ गोवंशों को अहरौरा से बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खझरा पहाड़ी के पास नाकेबंदी कर दी।

फायरिंग में तस्कर घायल

पुलिस ने जब वाहन को रोकने का इशारा किया, तो तस्करों ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी तुरंत जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक तस्कर, सोनू अंसारी पुत्र स्व. तस्लीम अंसारी, निवासी अहरौरा, मिर्जापुर के बाएं पैर में गोली लगी। घायल तस्कर को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए चकिया अस्पताल भेजा गया है। उसका दूसरा साथी छोट्टू यादव अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इलिया थाना पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को रात्रि गश्त के दौरान मिली एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।