राष्ट्रीय सनातन संघ की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की घोषणा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी/चोलापुर,

राष्ट्रीय सनातन संघ की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को विकासखंड चोलापुर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल, जिला एवं नगर स्तर के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात मंडल प्रभारी विजय शंकर चौबे एवं मंडल अध्यक्ष सुमन पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय का स्वागत जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह एवं जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी ने किया।

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज चौधरी तथा प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह का स्वागत नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं नगर प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने किया।

बैठक के मुख्य बिंदु:
गौतम खट्टर की रिहाई एवं मनीष सिंह को न्याय: प्रशासन द्वारा अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी न किए जाने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

नए पदाधिकारियों का मनोनयन: राहुल पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष, आनंद राय को मंडल महासचिव, प्रवीण पांडेय को मंडल उपाध्यक्ष, विवेक राय एवं जितेंद्र पांडेय को जिला उपाध्यक्ष, अजय सिंह तथा आनंद मोहन कुशवाहा को जनसंपर्क सचिव मनोनीत किया गया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव ने कहा, “सनातन शाश्वत है। हम जन्म से सनातनी हैं। सनातन ही एकमात्र धर्म है, शेष सभी पंथ हैं।” राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने संगठन को मंडल स्तर पर सशक्त करने पर बल दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि वाराणसी के प्रत्येक गांव तक पहुंचकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा तथा हर घर से एक सदस्य जोड़ा जाएगा।

राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने वाराणसी के प्रत्येक गांव में सनातन संस्कार प्रशिक्षण केंद्र खोलकर 5 से 15 वर्ष के बच्चों को सनातन संस्कार देने की योजना प्रस्तुत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने संगठन में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम को सर्वोपरि बताते हुए सभी पहलुओं पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है

कि राष्ट्रीय सनातन संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मा. इंद्रेश कुमार जी, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज तथा बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के मुख्य न्यासी एवं राष्ट्रीय सलाहकार बृजभूषण ओझा जी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संचालित होता है। कार्यक्रम में सनी कनौजिया, लकी कुमार, धीरेंद्र कुमार, अमित पांडे, राकेश सिंह, बलराम पांडे, संजीव सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई