चंदौली जिले के मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की जा रही है.

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जीटी रोड के किनारे बुलडोजर चलाकर अवैध स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया. पड़ाव से गोधना बाईपास तक होने वाले इस चौड़ीकरण की जद में आने वाली दुकानों, मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पहले ही नोटिस देकर चिन्हित किया गया था.

गुरुवार को शुरू हुए इस अभियान में अब तक 50 से अधिक निर्माण गिराए जा चुके हैं, जिसमें बाटा शोरूम और सपा कार्यालय भी मौजूद था. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मानक के अनुसार पीडब्ल्यूडी की जमीन खाली होने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई