चन्दौली डीडीयू नगर
शुक्रवार को भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। ओवरब्रिज से लेकर सपा कार्यालय और सब्जी मंडी तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम के चलते खासकर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग अपने जरूरी काम और परीक्षाओं के लिए भी समय पर नहीं पहुंच सके।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के लिए लगातार प्रयास करती नजर आई। यातायात प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या से खासकर बुजुर्गों, बच्चों और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
प्रशासन द्वारा जल्द ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाकर जाम से राहत दिलाने के प्रयास जारी हैं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280