चन्दौली नौगढ़
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना नौगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कौवाघाट पुल के पास से 01 मोटर साइकिल से परिवहन किये जा रहे कुल 32.100 किग्रा अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 02 शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/26 धारा 8/20/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों आपस में रिश्तेदार है। अभियुक्त मुलायम यादव जो बिहार का निवासी है बिहार से ही सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर दूसरे अभियुक्त बलवन्त के साथ मिलकर जनपद चन्दौली, मिर्जापुर व जनपद सोनभद्र में पुडिया बनाकर बेचते है उससे जो भी लाभ होता है उसी से अपना जीवन यापन करते है।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280